उत्तर प्रदेश के मैनपुरी। मैनपुरी डिपो के बेड़े में जल्द ही पांच और बसें शामिल होगी। परिवहन मुख्यायल से पांच बीएस- बसों के लिए मंजूरी मिली है। डिपो के बेड़े में अभी तक 11 बीएस-6 बसें शामिल हैं। इनका संचालन आनंद विहार दिल्ली तक किया जा रहा है। डिपो की 20 बसों का संचालन कौशांबी तक हो रहा है। दिल्ली सरकार ने दिल्ली में केवल बीएस-6 बसों के ही प्रवेश का आदेश पारित किया था। दिल्ली सरकार के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने अगले आदेशों तक रोक लगा दी है।
इसके बाद भी दिल्ली की सीमा में मिलने वाली बीएस-6 बसों को छोड़कर अन्य बसों का चालान किया जा रहा है। इसके चलते मैनपुरी डिपो की बीएस-6 वाली 11 बसों का ही संचालन आनंद विहार तक हो रहा है। एआरएम और आरएम द्वारा मुख्यालय को रोडवेज की आय प्रभावित होने के संबंध में दी गई सूचना के बाद मुख्यालय से कवायद शुरू हुई है। मैनुपरी डिपो के लिए पांच बीएस-6 बसों की मंजूरी मुख्यालय से मिली है। संभावना जताई जा रही है कि शीघ्र ही मुख्यमंत्री आवंटित बसों को हरी झंडी दिखाकर संबंधित डिपो के लिए रवाना करेंगे।