उत्तर प्रदेश के आगरा के हरीपर्वत क्षेत्र में एक छात्रा का पीछा करते हुए शोहदा बुधवार को उसके कॉलेज में पहुंच गया। उससे कैंटीन में छेड़छाड़ की। कमला नगर थाना क्षेत्र की 19 वर्षीय छात्रा हरीपर्वत क्षेत्र के एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। छात्रा की मां ने पुलिस को बताया कि बुधवार को बेटी कालेज की कैंटीन में पानी लेने गई थी, तभी मोहल्ले का रहने वाला अंशुल शाक्य आ गया। यह देखकर वह कक्षा के लिए चल दी। इस पर वो पीछा करने लगा। छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर धमकी दी। बेटी ने घर आकर घटना की जानकारी दी। इससे पहले भी वो छेड़छाड़ कर चुका है। तब उसे थाना कमला नगर पुलिस के पास ले गए थे। मगर, केस दर्ज नहीं कराया था। इस पर पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। पहले उचित कार्रवाई न होने से उसका दुस्साहस बढ़ गया और वह कॉलेज तक पहुंच गया आरोपी अंशुल को गिरफ्तार कर लिया है। वह कॉलेज का छात्र नहीं है। वह दीवार फांदकर कॉलेज में घुस गया था। छात्रा से कहा गया है कि वो बेखौफ होकर कॉलेज जाए। पुलिस जांच मे जुटी हे