उत्तर प्रदेश के आगरा मे एक रिश्तो को शर्मसार करने का मामला सामने आया हे आगरा में मृतक वृद्ध महिला के अंगूठे के निशान से वसीयतनामा तैयार कर मकान व दुकान हड़पने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि वृद्धा की लाश कार में है। उसी दौरान वहां एक व्यक्ति आता है, जो वृद्धा के अंगूठे का निशान लेता है। जितेंद्र के मुताबिक उसकी नानी के जेठ के पुत्र बैजनाथ और उनके लड़के कमलादेवी पर विगत कई साल पूर्व पहले से ही संपत्ति की वसीयत उनके नाम कराने का दबाव बनाते थे। कमला देवी इस बात का विरोध करती थी। 8 मई 2021 को कमला देवी की आकस्मिक मौत के बाद आनन-फानन में उनका दाह संस्कार किया गया। जितेंद्र के पास एक वीडियो आया जिसके बाद जितेंद्र ने कमला देवी की हत्या करने की आशंका जताई है। जितेंद्र शर्मा ने बताया 08- 05- 2021 को उनकी नानी कमला देवी की मृत्यु हो गई थी। जिन्हें उनके जेठ के पुत्र बैजनाथ और अंशुल अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही कार को रोका और वकील को बुलाकर मृत नानी के अंगूठे के निशान लगवा कर वसीयतनामा कराकर संपत्ति को हड़प लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हे