Gorakhpur जिले में आठ लाख वाहन हैं। इसके अलावा प्रतिदिन दो दर्जन से अधिक वाहन सड़कों पर उतर रहे हैं। सड़कों पर वाहनों के चलते व ट्रैफिक नियमों का पालन न करने के कारण सड़क हादसों में इजाफा हो रहा है।
गाडिय़ों की लगातार बिक्री होने से सड़कों पर बोझ भी बढ़ रहा है। अक्सर अभियान में तहत गाडिय़ों को चेक किया जाता है। साथ ही जुर्माने की कार्रवाई की जाती है।गोरखपुर से लखनऊ वाले वाहन एवं लखनऊ की तरफ से कुशीनगर एवं बिहार जाने वाले वाहन क्रॉस करते हैं। जल्दबाजी की वजह से दुर्घटना होती है।गोरखपुर शहर से लखनऊ जाने वाले वाहन एवं सोनौली की तरफ से आने वाले भारी वाहन दोनों एक ही साइड में लेफ्ट लेन में लखनऊ जाने के लिए मिलते हैं। दोनों तरफ से आने वाले वाहन हादसे का शिकार होते हैं।अक्सर नेशनल हाइवे और मुख्य मार्ग पर सफर का जोखिम बढ़ गया है। रात के समय जोखिम और बढ़ जाता है। हाइवे पर चलने वाले वाहन ट्रक, ट्रेलर, फोर व्हीलर, और अन्य वाहन ड्राइवर की लापरवाही से दुर्घटना का शिकार बन रहे हैं।