आगरा समाचार उत्तर प्रदेश के आगरा मे शिवाजी की जयंती हर साल बड़े ही हर्ष ओर उल्लास के साथ मनाई जाती हे इस बार भी ढ़ोल नगाड़ो के साथ उत्सव का आयोजन होगा आगरा किला के जिस दीवान-ए-आम में जी-20 सम्मेलन के दौरान आयोजन के बाद दरारें आ गई थीं, वहां इस बार भी शिवाजी जयंती पर नगाड़े गूंजेंगे। सोमवार को यहां गीत-संगीत, लेजर शो और अन्य कार्यक्रम होंगे। वहीं दूसरी ओर एक साल बाद भी दरारें नहीं भर सकी हैं। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत जारी है। आगरा किला विश्वदाय स्मारक है। राष्ट्रीय महत्व के इस संरक्षित स्मारक में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने महाराष्ट्र की संस्था अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान को शिवाजी जयंती समारोह आयोजित करने की अनुमति दी है।
9 से 11 फरवरी 2023 तक आगरा में जी-20 सम्मेलन के दौरान किला के दीवान-ए-आम में सांस्कृतिक समारोह हुआ था। उसके बाद शिवाजी जयंती पर लाइट एंड साउंड शो हुआ। तब कहा गया था कि तेज आवाज की धमक से दीवान-ए-आम में दरारें आईं। जिनकी मरम्मत पर एएसआई ने लाखों रुपये का प्रस्ताव बनाया। मरम्मत कार्य अभी पूर्ण नहीं हो सका है। इस बीच आयोजन की अनुमति से विश्वदाय स्मारक की संरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
लेजर शो में शामिल होंगे एक हजार लोग शिवाजी की 394वीं जयंती के बारे में रविवार को अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनोद पाटिल ने बताया कि आगरा किले के दीवान-ए-आम में सांस्कृतिक समारोह होगा। लेजर शो में करीब एक हजार लोग शामिल होंगे। मुख्य अतिथि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे व विशिष्ट अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस होंगे। शाम 7 से रात 9:30 बजे तक समारोह होगा। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य मंत्रियों को भी आमंत्रणपत्र भेजा गया है। इस आयोजन मे सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हे